मणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Share Now

देहरादून। मणिपुर हिंसा में दो लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिला महानगर कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चैक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की।
प्रदेश महिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस ने मणिपुर में युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के विरोध में एश्लेहाल चैक पर आरोपितों का पुतला दहन किया। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देशभर में असुरक्षा का माहोल है। युवतियों के संग सरे आम जिस प्रकार से अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। उस प्रकरण में पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया है। उन्होंने मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में भी वनंतरा प्रकरण को लेकर सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। धामी सरकार कार्रवाई पर जवाब दे। इस मौके पर प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, मनीष कुमार, कोमल बोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!