बढ़ते संक्रमण के बीच सब्जी मंडी को मालदेवता शिफ्ट किया : कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा

Share Now

प्रवासी उत्तराखंडियों के वापस लौटने के बाद से प्रदेश के हर जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी देहरादून के सब्जी मंडी इलाके में भी बढ़ते संक्रमण और उनकी ट्रैवल हिस्ट्री न मिलने के चलते अंत में सब्जी मंडी को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा इसके साथ ही देहरादून नगर निगम क्षेत्र को शनिवार , इतवार प्रत्येक सप्ताह 2 दिन बंद कर पूरे क्षेत्र को सनराइज करने का काम किया जा रहा है ताकि संक्रमण का कुछ असर कम हो सके इसी कड़ी में निरंजनपुर सब्जी मंडी को अस्थाई रूप से बंद कर मालदेवता में सब्जी मंडी को लगाया गया है।

निरंजनपुर स्थित नवीन मंडी स्थल में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के कारण इसे बंद करके वैकल्पिक रूप से रायपुर के ग्राम पंचायत, अस्थल (मालदेवता) में इसके संचालन का निर्णय लिया गया है।
इसकी समीक्षा करते हुए कृषि, कृषि विपणन, उद्यान, रेशम मंत्री (श्री सुबोध उनियाल जी) ने वैकल्पिक स्थान पर सभी सुविधाएं जुटाने के निर्देश विभागीय सचिव श्री आर० मीनाक्षी सुन्दरम को दिये तथा शहर व आस-पास के फीडिंग क्षेत्र में फल-सब्जियों की नियमित व पूरी आपूर्ति बनाने के लिए आवश्यकतानुसार मोबाइल वाहन संचालन जैसी व्यवस्था के प्रभावी निर्देश दिए हैं। कीमतों पर इस दौरान नियंत्रण को भी देखने को कहा।

इसके अतिरिक्त निरंजनपुर मंडी स्थल को इस बीच पूरी तरह से सैनेटाईज कर लेने का भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!