शक्तिमान घोड़े की मौत मामले में मंत्री गणेश जोशी कोर्ट से बरी

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के शक्तिमान घोड़े की मौत के मामले देहरादून की सीजेएम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बरी कर दिया है।बता दें कि 14 मार्च 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस का घोड़ा शक्तिमान घायल हो गया था। शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। यह मामला देश-विदेश में खूब चर्चित हुआ था। घोड़े की मौत का जिम्मेदार गणेश जोशी को मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!