विधायक निधि से निर्मित सनातन धर्म सभा के सामुदायिक हाल का मंत्री जोशी ने किया लोकार्पण

Share Now

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज, मसूरी में विधायक निधि से निर्मित सनातन धर्म सभा के सामुदायिक हाल में लगभग 11 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है, ताकि समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उन्हांने मंदिर को एक साउंड सिस्टम, जेनरेटर व मंदिर के गुंबद के निर्माण की घोषणा भी की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ललित जोशी, ओपी थपलियाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!