मंत्री रेखा आर्य को गंगा – यमुना का आशीर्वाद

Share Now

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना जी की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की”

 

 

प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रास्ते में श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को भी सुना। इस दौरान यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।करीब 5 किलामीटर की पैदल यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई श्रद्धालुओं की फलाहार देकर भी मदद की।

 

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मां यमुना जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने माँ यमुना से देश एवं प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश -विदेश में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है,ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!