विधायक गणेश जोशी ने सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए नियम 300 में उठाया सवाल

Share Now

गैरसैंण/भराड़ीसैंण। विधानसभा सत्र के चतुर्थ दिवस मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नियम 300 के अन्र्तगत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के लिए सदन का ध्यान आकृष्ठ किया।
     विधायक जोशी ने अवगत कराया गया कि सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग, भैक्लीखाला-क्यारा मोटर मार्ग, पीपीसीएल-सिल्ला मोटर मार्ग, छमरोली-सरोना मोटर मार्ग, सुवाखोली-सरोना मोटर मार्ग अत्यधिक दयनीय स्थिति में हैं। साथ ही, वार्ड-05 धोरणखास की आन्तरिक सड़कों की स्थिति भी बहुत अधिक खराब है, जिस कारण क्षेत्रवासियों द्वारा समय-समय पर सड़क निर्माण की मांग की जाती है। उनकी मांग है कि सड़कों की दयनीय स्थिति को प्राथमिकता पर सुधारा जाए ताकि समय-समय पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विधायक जोशी ने बताया कि सदन द्वारा मुझे इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

error: Content is protected !!