मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को दिया हरसंभव मदद -विधायक जोशी

Share Now

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट निवासी शशि थापा को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि दो दिवस पूर्व मानसिक रूप से दिव्यांग महिला शशि के घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया था।
     रविवार को विधायक गणेश जोशी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शशि के घर जाकर उन्हें मदद की और आग में हुई क्षतिपूर्ति के लिए भी सरकार के माध्यम से मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज थापा, प्रभा शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक जोशी ने वार्ड 04 राजपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और दूरभाष पर अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए कहा। इस अवसर पर विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!