देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 11 विजय कालोनी के पथरिया पीर, वार्ड 06 दून विहार के सोनिया बस्ती एवं विवेक विहार सहित वार्ड 07 कैनाल रोड़ जाखन के बारीघाट एवं दुर्गा विहार में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीती रात दूरभाष पर क्षेत्र से भूस्खलन एवं पुश्तें ढ़हने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद प्रातः से ही मौके पर पहुॅचकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
अधिकारियों के साथ मौके पर पहुॅचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दून विहार में गिरासू सूखे पेड़ को काटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। सोनिया बस्ती में दीवार ढ़हने से क्षतिग्रस्त पाॅच दोपहिया वाहनों एवं पीड़ित परिवारों को भी हरसम्भव मदद का भरोसा मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दिया। विवेक विहार में एक पेड़ टूटने से काफी नुकसान हो गया था, जिसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुॅची और राहत कार्यो में जूट गयी। वही, बारीघाट में रिस्पना नदी के तेज बहाव के कारण सड़क किनारे बने घरों को बहुत ज्यादा खतरा हो गया है, विधायक जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तारजाल लगाने के लिए कहा। दुर्गा विहार में बारिश का पानी घरों में घुसने की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विजय कालोनी के पथरिया पीर एवं बद्रीनाथ कालोनी में निरीक्षण के दौरान विधायक जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल पुश्तें एवं तारजाल लगाने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, पार्षद कमल थापा, जलसंस्थान के ईई वाईके मल्ल, जलनिगम के ईई सुमित आनन्द सहित सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही।