सांसद अजय भट्ट को उनकी पत्नी ने मारा ताना , सरकारी आवास के अलावा अपना कोई घर नहीं, पत्रकारों के पास रोया दुखड़ा ।

Share Now

न्यायालय द्वारा प्रदेश के माननी यों से सरकारी भवन खाली कराने एवं सरकारी देयकों के वसूली पर सख्ती के बाद सांसद नैनीताल अजय भट्ट पत्रकारों के समक्ष अपना दुखड़ा लेकर आए उन्होंने आम आदमी सा व्यवहार करते हुए बताया कि उनकी पत्नी इस बात के लिए उन्हें ताने मारती है उनके पास सरकारी आवास के अलावा अपना कोई घर नहीं है।

https://youtu.be/ZcipYmh3yCk

उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट को मकान की तलाश है..यही कारण है कि काशीपुर में उत्तराखंड सांसद अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान एक ऐसी बात कही जो चर्चा का विषय बनी हुई है.. जहां उन्होंने खुद का मकान ना होने पर उनकी पत्नी द्वारा ताने मारने की बात कही है..।

आपको बता दें कि बीते रोज नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट काशीपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोरोना वायरस के दौरान सरकार द्वारा जनता की की जा रही मदद और अधिकारियों के सामने आ रही परेशानियों के बारे में पत्रकारों को बताया.. पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा जनता से दूरी और ना मिलने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपना दर्द पत्रकारों के सामने बयां कर दिया.. सांसद अजय भट्ट पत्रकारों के बीच उनकी पत्नी द्वारा मकान बनाने को लेकर ताने मारे जाने की बात कही है.. साथ ही सांसद अजय भट्ट ने बताया कि सरकारी आवास के अलावा उनके पास रहने को अपना घर नहीं है..।

अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट

error: Content is protected !!