मसूरी : किसकी अनुमतिं से हो रहा था कॉलेज की संपत्ति पर अवैध निर्माण ?

Share Now

कॉलेज की पढाई के बाद रोजगार का सपना संजोये मसूरी के युवको को उस वकत बड़ाई हैरानी हुई जब उन्हें  कॉलेज के आवासीय भवन में बिना अनुमति के अतिक्रमण कि जानकारी मिली | इस भवन में होटल मैनेजमेंट का कोर्स संचालित होना तय हुआ था जिसपर बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था | इस अवैध निर्माण को हटाने के बाद छात्र संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बिना कॉलेज प्रशासन की मिली भगत के अतिक्रमण की घटना को अनजाम नहीं दिया जा सकता था |

मसूरी में एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ ने कॉलेज के आवासीय भवन में हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कर, जमकर किया हंगामा


मसूरी एमपीजी कॉलेज के आवासीय भवन में बाहरी व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने एवं निर्माण करने को लेकर मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ में भारी आक्रोश व्याप्त है| इसको लेकर छात्र संघ के कार्यकर्ता छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में मसूरी एमपीजी कॉलेज के आवासीय भवन पर पहुंचे और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया |  भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया  गया है और अतिक्रमणकारियों को बाहर किया गया। छात्रसंघ द्वारा मसूरी एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील पवार और देहरादून जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल कॉलेज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण का तत्काल हटाने की मांग की गयी ।उन्होंने कहा कि अगर तत्काल कॉलेज की आवासीय भवन पर हो रहे अवैध कब्जों और निर्माण को नहीं हटाया गया तो छात्र संघ अपने स्तर से इन कब्जों को हटाया और कॉलेज प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करेगा। छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस पवार ने बताया कि हाल में कॉलेज के आवासीय भवन पर जिसमें होटल मैनेजमेंट का कोर्स संचालित किया जाना था उस पर कुछ बाहरी लोगों द्वारा बिना कॉलेज प्रशासन की अनुमति के कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जो चिंतनीय विषय है उन्होंने कहा कि इसके लिए कालेज प्रशासन भी जिम्मेदार है आखिर उनके बिना अनुमति के कैसे घुसकर निर्माण करना शुरू कर दिया है या अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा किएम०पी०जी०कॉलेज महाविद्यालय का विकास छोड़ विनाश करने के वाले सभी प्रस्तावों का पूरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा । उन्होंने कहा कि मसूरी के एक मात्र डिग्री कॉलेज को किसी के स्वार्थ के भेंट नहीं चढने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!