नैनिताल : त्योहार पर बिक रहा था एक्सपायरी डेट का सामान , लायसेंस भी नही

Share Now

होली के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा सतर्कता के चलते शहर में कई किराना दुकानों पर छापेमारी की गई  बता दें कि खाद विभाग द्वारा हर बार त्योहारों के अवसर पर मिठाई एवं किराना की दुकानों पर खाद्य वस्तुओं की जांच की जाती है जिसके चलते आज गौला रोड स्थित दुकानों पर छापेमारी की गई इस दौरान कटियार किराना स्टोर पर एक्सपायरी डेट का माल सेल काउंटर पर रखा पाया गया तथा मौके पर लाइसेंस भी ना होने पर फूड इंस्पेक्टर राकेश टम्टा द्वारा  सैंपल लेकर तथा लाइसेंस ना होने पर चालान कर दिया गया।     फूड इंस्पेक्टर टम्टा ने बताया की त्योहारों के मद्देनजर यह छापामारी की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं तक शुद्ध और अच्छी खाद्य वस्तुएं पहुंच सकें उन्होंने कहा की अभी कई बार छापेमारी की जाएगी कुछ जगहों पर एक्सपायरी डेट का माल पाया गया है और बगैर लाइसेंस के उन दुकानों का चालान कर दिया गया है।

error: Content is protected !!