सड़क पर नमाज बैन -कुर्बानी को लेकर चेतावनी -“ईद पर अलर्ट मोड – हर चौराहे पर रहेगी नज़र!”

Share Now

🚨 ईद पर कोई चूक नहीं! SSP देहरादून ने जारी किए सख्त आदेश – हर गली, हर मोड़ पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र! 🚨

देहरादून, 6 जून 2025:
अगामी बकरीद पर्व के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने जिले के सभी उच्च अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ विशेष गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त और साफ संदेश दिया – “शांति से मनाएं त्यौहार, कानून से न हो टकरार!”

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में SSP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोन और सर्किल स्तर पर सेंसेटिव और हाई क्राउड एरिया की पहचान कर फोर्स डिप्लॉयमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में SSP देहरादून ने साफ किया कि त्यौहार के नाम पर कोई लापरवाही, अराजकता या परंपरा की आड़ में सड़क पर कब्जा – बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


🔒 ईद पर सुरक्षा को लेकर SSP देहरादून के 8 सख्त निर्देश:

  1. ईद की नमाज केवल पूर्व-निर्धारित स्थलों पर ही अदा होनी चाहिए।
  2. नई परंपराएं या व्यवस्थाएं नमाज के दौरान शुरू न की जाएं।
  3. सड़क पर नमाज – पूरी तरह से प्रतिबंधित।
  4. अराजक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों पर रखें कड़ी नजर।
  5. मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जुलूस या भीड़भाड़ पर पूरी तरह रोक।
  6. कुर्बानी ऐसी जगह न हो जिससे अन्य धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों – धर्मगुरुओं से समन्वय जरूरी।
  7. पीस कमेटी के निर्देशों का सख्ती से पालन और सहयोग सुनिश्चित करें।
  8. सोशल मीडिया पर रहे विशेष नजर – अफवाह फैलाने वालों पर हो त्वरित और कठोर कार्यवाही।

🗣 SSP देहरादून का स्पष्ट संदेश:
“हर थाना प्रभारी खुद मैदान में उतरे, जनता से संवाद बनाए, और त्यौहार को बनाएँ अमन का प्रतीक – कोई भी चूक, पूरी व्यवस्था पर पड़ेगी भारी।”


📣 Meru Raibar की जनता से अपील:
त्यौहार को मनाएं सादगी और शांति के साथ।
कोई अफवाह न फैलाएं, न फैलने दें।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखें – यही असली त्योहार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!