दिल्ली बार्डर पर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित अन्नदाताओ के बीच मनाया नया वर्ष

Share Now

दिल्ली मे  प्रवासी उत्तराखंड आंदोलनकारी और सामाजिक संस्थाओं ने किसानों के बीच नए साल का त्योहार अपने ही अंदाज मे मनाया|

दिल्ली के निकट उत्तर प्रदेश बॉर्डर यूपी गेट और गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ  बैठे हजारों किसान के बीज जाकर इन करायकर्ताओ ने अपना समर्थन दिया और लंबी लड़ाई मे धैर्य बनाए रखने के लिए किसानो की तारीफ भी की | यहा  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब ,हरियाणा, राजस्थान ,के किसानों के साथ आज दिल्ली के प्रवासी संगठनों और आंदोलनकारियों ने भी साल का पहला दिन अन्नदाता किसानो के बीच बिताया

AICC के संयुक्त सचिव हरिपाल रावत ने तमाम आंदोलनकारी और सामाजिक उत्तराखंडी नेताओं के साथ देश के मशहूर किसान नेता राकेश टिकैत, उत्तराखंड के किसान नेता श्री जगतार सिंह बाजवा ,सूबेदार मेजर जयप्रकाश मिश्रा, व धर्मगुरु भंते सुमित रतन महावीरा को उत्तराखंडी शॉल पहना कर अपना समर्थन दिया।

error: Content is protected !!