रात्रि कर्फ्यू अब 10 बजे के बजाए 10.30 बजे से लागू होगा

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, इन पवित्र दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों तथा रमजान पाक को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10ः30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं। ये उन्हीं स्थानो के लिये है जहां पहले से रात्रि कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री जी ने जनता से अनुरोध किया है कि बवअपक से सम्बंधित नियमों का पालन करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिला अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविड  से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।

error: Content is protected !!