अजय की जय के लिए कुर्बान हुए निशंक?- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उन्ही के गढ़ मे घेरने की तैयारी

Share Now

नई दिल्ली : आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मोदी सरकार 2.0 के पहले कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार होने जा रहे कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित करीब 11 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गयी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

हरीश असवाल नयी दिल्ली

इसके साथ ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे, बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो से भी इस्तीफा ले लिया गया है। हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया तथा राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। इससे पहले कल सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था। इस तरह से अब तक 11 लोगों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है। माना जा रहा है कि कुछ और मंत्रियों की टीम मोदी से विदाई हो सकती है.

नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। इस बार 17 से 22 नए चेहरों को कैबिनेट में जिम्मेदारी सौंपी जाने की संभावना है।

ये संभावित चेहरे ले सकते हैं शपथ

पीएम मोदी की कैबिनेट के लिए आज शाम 6 बजे शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में  ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड, भारती पवार, भानु प्रताप वर्मा, मनोज तिवारी और आरसीपी सिंह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!