उत्तरकाशी -राशन काला बाजारी पर कड़ी नजर – तहसीलदार के साथ पूर्ति विभाग ने व्यापारियों के स्टॉक का लिया जायजा

Share Now

लोक डाउन की शुरुआत में ही बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ को बाजार में खरीदारी करते देख प्रशासन चौकन्ना हो गया है । 31 मार्च तक कि लंबी अवधिनको देखते हुए आम लोगो मे अतिरिक्त मात्रा में राशन जमा करने की प्रवृत्ति को देखते हुए कालाबाजारी की संभावना से इनकार नही किया जा सकता, इस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के साथ पूर्ति विभाग की टीम को बाजार सर्वे के लिए भेजा।

https://youtu.be/94b1K8BSB1o

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी जिले में तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने पूर्ति कार्यालय के इंस्पेक्टर मनोज रावत, अर्चना भारती और नेहा बिष्ट के साथ बाजार में अलग अलग दुकानों पर जाकर स्टॉक निरीक्षण किया उन्होंने राशन और आवश्यक खाद्यान्न दूध सब्जी इत्यादि के स्टॉक की दुकानदारों से पूरी जानकारी ली जिसके बाद मीडिया से जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया की 31 मार्च तक लॉक डाउन की अवधि के लिए पर्याप्त मात्रा में राशन और आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर भी मौजूद हैं जिसका पूरा आंकड़ा दुकानदारों से लेकर जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है ।

दुकानदारों ने बताया कि करीब दो दिन का स्टॉक उनके पास पड़ा हुआ है और अगर समान भेजने के सप्लाई चेन में कोई रुकावट नही आई तो कोई दिक्कत नही होगी।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आमजन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक सेवाओं सम्बन्धी वस्तुएं खरीदने हेतु किसी भी नागरिक को कतई भी घबराने की जरूरत नहीं है। आम नागरिक को जरूरत की वस्तुएं खरीदने के लिए सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके नजदीकी प्रतिष्ठान में सब्जी, दूध,मेडिकल दवा आदि मिलती रहेगी। लेकिन इसके लिए समय का निर्धारण किया गया है। आवश्यक सेवाओं सम्बन्धी प्रतिष्ठान प्रति-दिन अपराह्न 2 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रहेगें। तथा 5 से अधिक लोग एक स्थान पर नही रहेगें। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु आमजन जागरूकता का परिचय देते हुए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पूर्ण रूप से अनुपालन करेंगे।

  *दैनिक मेडिकल हेल्थ बुलेटिन* 
              सांय 5 बजे तक

जिला चिकित्सालय वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 23 मार्च को प्रदेश भर से जनपद में आएं 57 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहातन के रूप में 14 दिन तक सभी को होम क्वारैनटाइन में रखा गया है। अब तक जनपद में कुल 168 सन्दिग्ध व्यकितयों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।जिनमें किसी प्रकार के लक्षण नही पाए गए है।

उन्होंने जनता से अपील की किसी भी तरह से पैनिक क्रिएट न किया जाए केवल जरूरी सामान के लिए ही घरों से बाहर निकले उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए एकमात्र उपाय जनता कर्फ्यू है जिसमें सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहते हुए कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना है जितने जल्दी वायरस की चेन टूटेगी उतना ही कम समय जनता को परेशान होना पड़ेगा।

error: Content is protected !!