स्वास्थ्य सुविधाओं में दुनिया के दूसरे नंबर के देश इटली के करो ना को लेकर घुटने टेक देने और अमेरिका जैसे समृद्ध साली देश में रह रहे भारतीयों की अपील को सुनकर भी अनसुना कर रहे भारत वासियों द्वारा कोरोना वायरस को हल्के में ले कर भीड़ के साथ सड़क पर उतरने से आहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के मुखिया होने के नाते अधिकारियों से विचार-विमर्श कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की कोरोना वायरस को 19 से निपटने के लिए एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी अपनाने का है जिसे हर हाल में स्वीकार करना ही होगा अन्यथा भारत जैसे धनी जनसंख्या वाले देश के लिए यह विकट समस्या खड़ी कर सकता है।
गिरीश गैरोला
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के उपरान्त मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने आमजन से लाॅक डाउन में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इटली जैसे देश ने घुटने टेक दिए हैं। हमें उनसे सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी हम इससे बचे हुए हैं और हम ऐसी दिशा-निर्देशों का पालन कर के हम ऐसी स्थिति आने से बच सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जो लोग लाॅक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी की जाएगी। इसके लिए ढांचा तैयार करते हुए लोवर लेवल तक इसके लिए टास्क फोर्स का गठन करके इसे नियंत्रित किया जाएगा।