🚨 धामी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!
देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर ऐसे फैसले लिए हैं, जो आने वाले समय में आम लोगों की जिंदगी से लेकर सरकारी सिस्टम तक सबकुछ बदल सकते हैं।
बुधवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और सख्त फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब “फिजूल खर्च” और “ईंधन की बर्बादी” पर ब्रेक लगेगा।

🚗 अब उत्तराखंड में होगा “नो व्हीकल डे”
सबसे बड़ा फैसला…
राज्य में सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” मनाया जाएगा।
इतना ही नहीं… मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन काफिले में भी अब आधे वाहन ही इस्तेमाल होंगे।
सरकार चाहती है कि आम जनता भी सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करे।
सरकारी और निजी दफ्तरों में AC के सीमित उपयोग की भी तैयारी है।
💻 Work From Home को मिलेगा बढ़ावा
कोविड के बाद बदली दुनिया… और अब उत्तराखंड भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा।
निजी कंपनियों को भी “वर्क फ्रॉम होम” मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक कम होगा… ईंधन बचेगा… और प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।
⚡ EV Policy का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड में जल्द नई EV Policy लागू होगी।
सरकारी विभागों में खरीदे जाने वाले नए वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे।
राज्यभर में EV Charging Stations का नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जाएगा।
सरकार का यह फैसला आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को “ग्रीन स्टेट” बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
🚌 “एक अधिकारी, एक वाहन” नियम लागू
अब जिन अधिकारियों के पास कई विभाग हैं… वे एक दिन में सिर्फ एक ही वाहन इस्तेमाल करेंगे।
साथ ही परिवहन विभाग को सार्वजनिक बसों की संख्या और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी कर्मचारियों को भी बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
✈️ सरकारी विदेश यात्राओं पर भी लगेगी लगाम
धामी सरकार ने सरकारी विदेशी दौरों को सीमित करने का फैसला लिया है।
इसके बजाय “Visit My State” अभियान के जरिए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस और इको-टूरिज्म सर्किट पर फोकस रहेगा।
सरकार Destination Weddings को भी प्रमोट करेगी, ताकि उत्तराखंड पर्यटन और रोजगार दोनों में आगे बढ़ सके।
🍲 अब “Low Oil Menu” पर भी फोकस
सरकार सिर्फ ईंधन ही नहीं… खाने के तेल की खपत कम करने पर भी अभियान चलाएगी।
स्कूल, अस्पताल और सरकारी कैंटीनों में तेल उपयोग की समीक्षा होगी।
होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को “Low Oil Menu” अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
🌾 किसानों के लिए Natural Farming मिशन
धामी सरकार ने प्राकृतिक खेती, Zero Budget Farming और Bio-inputs को बढ़ावा देने का फैसला लिया है।
किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा…
और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
☀️ सोलर और PNG मिशन मोड में
PM Surya Ghar Yojana के तहत Rooftop Solar को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।
गोबर गैस और PNG कनेक्शन मिशन मोड में बढ़ाए जाएंगे।
सरकार Mining, Solar और Power Projects की मंजूरी भी अब 60 दिन के भीतर देने की तैयारी में है।
🔥 धामी बोले – “समय छोटे बदलावों से बड़ा योगदान देने का”
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट ने पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर असर डाला है।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि अब छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलाव ही देश को मजबूत बनाएंगे।
⚠️ सवाल अब जनता से भी…
क्या उत्तराखंड सच में “ग्रीन मॉडल स्टेट” बन पाएगा?
क्या लोग “नो व्हीकल डे” और “लो ऑयल लाइफस्टाइल” अपनाएंगे?
धामी सरकार ने शुरुआत कर दी है…
अब बारी जनता की है।