सीएम की टिप्पणी से भड़के एनएसयूआई ने फूंका पुतला

Share Now

देहरादूून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव एनएसयूआई विकास नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के पहनावे को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। विकास नेगी का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति दिया गया बयान घोर निंदनीय है। यह संपूर्ण भाजपा की मनोदशा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री भारतीय संविधान का कितना सम्मान करते हैं यह भी दर्शाता है जिसमें कि साफ लिखा है कि चाहे लड़का हो चाहे लड़की, चाहे गरीब हो चाहे अमीर किसी की वेशभूषा पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता परन्तु भाजपा द्वारा पहले ही कई बार वेशभूषा, जाति, धर्म पर निरंतर अशोभनीय टिप्पणियां होती रही हैं। जबकि देवभूमि उत्तराखण्ड में महिलाओं को आदि शत्तिफ के रूप में पूजा जाता है। वहीं मुख्यमंत्री को पहनावा दिखाई दे रहा है। उत्तराखण्ड की बेटियों द्वारा अपने प्रदेश ओर देश का नाम विश्व में रोशन किया जा रहा है वहीं भाजपा उन पर अपने तुगलकी मान थोपना चाहती है।
उत्तराखंड एनएसयूआई इसका घोर विरोध करती है। यदि मुख्यमंत्री द्वारा इस टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी गई तो मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जायेगा और उनको काले झंडे दिखाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पूर्व महासंघ महासचिव अंजलि चमोली अभय कत्युरा प्रदेश सचिव, प्रकाश नेगी, उज्जवल सेमवाल, कॉजल नेगी, अजय सैनी, सागर, शीशपाल सौर, प्रदीप विटी अमन, अमित, मनाशिरमा, सचिन आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!