पौड़ी लौट कर सरकार पर फोड़ा गुस्सा
आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ ‘ रैणी गांव ‘ पर लगातार 4 दिन लंगर में सेवाएं देने के बाद पौड़ी वापस लौट NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने प्रदेश सरकार पर बहुत नाराजगी जताई है ।
गौरव ने बताया कि उत्तराखंड के रैणी गांव में बीते 7 फरवरी को आपदा आई थी जिस से भारी नुकसान वहां हुआ था ,
सरकार की तमाम लापरवाही वहाँ देखने को मिली है ।
8 फरवरी से ही ग्राउंड जीरो में सबसे पहले NSUI व युवा कांग्रेस द्वारा मौके पर लंगर सेवा जारी कर दी थी जो पूरे 8 दिन तक चलानी पड़ी जिसमें खुद उनके द्वारा 4 दिन तक लगातार सेवाएं दी गई ।
गौरव ने कहा बहुत दुखद है वहां पर काम करने वाली तमाम सेना और पुलिस बल चाहे वो ITBP , NDRF , SDRF , BRO , पुलिस , मजदूर व प्रभावित लोग आदि हो किसी की कोई भोजन व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गयी थी , कारणवश सामाजिक संगठनों को आगे आना पड़ा , डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल दिखाई दी और अति पीड़ादायक यह रहा कि 8 दिन बाद सरकार और प्रशासन को बड़ी शर्म के बाद भोजन व्यवस्था की याद आई और उसके बाद NSUI व युवा कांग्रेस को लंगर लगाने से रोक दिया गया जिसका कड़ा विरोध भी किया गया था ।
गौरव ने सवाल भी उठाया है कि जब सरकार इन लोगों को ही भोजन व्यवस्था करवाने में असफल है तो क्या लापता लोगों को खोजने में कामयाब व पीड़ितों की उचित सहायता कर पाएगी ?
