उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या हुई 2623 पहुंची

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2623 पहुंच गई है। बुधवार को रात्रि नौ बजे की रिपोर्ट के अनुसार 88 नए पाजीटिव मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार 1721 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पांच संक्रमित मरीजों की की मौत हुई है। जिसमें ऋषिकेश एम्स में तीन मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिहरी जिले में दो संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बागेश्वर में पांच, चंपावत में एक, देहरादून में 13, नैनीताल में सात, पिथौरागढ़ में एक,  पौड़ी में 09, ऊधमसिंह नगर में 26, टिहरी में 16 और हरिद्वार में छह संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2623 हो गई है।
नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से गरुड़ बागेश्वर में प्रवासियों को स्कूलों और पंचायत भवनों में क्वारंटीन करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सचिव स्वास्थ्य को बागेश्वर जिले के स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लेने और जिम्मेदार अधिकारियों को कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश देने के साथ विस्तृत रिपोर्ट 30 जून तक पेश करने को कहा है।  न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता डीके जोशी ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने महामारी से लड़ने को जिले के प्रधानों को अभी तक फंड नहीं दिया है। जब गरुड़ क्षेत्र के प्रधानों ने अधिकारियों से शिकायत करनी चाही तो उनके मोबाइल बंद मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!