स्मृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता : आशा नौटियाल

Share Now

देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस की कड़ी भर्त्सना की है। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता इस कदर गिरती जा रही है कि वह महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
एक तरफ कांग्रेस के नेता महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके नेता महिलाओं पर इस प्रकार की टिप्पणी करते हुए अपनी संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण पेश करते हैं जिसे भाजपा महिला मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आशा नौटियाल ने कहा कि अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी घर कांग्रेस नेता अजय राय ने महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है उन्होंने कहा कि इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी तत्काल माफी मांगे तथा अजय राय को पार्टी से निष्कासित करें। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं का कभी भी सम्मान नहीं करते और समय-समय पर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वह महिला शक्ति का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटते। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!