405 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share Now

कोतवाली नगर देहरादून अंतर्गत  मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम ने  एक अभियुक्त को 405 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए पकड़ा। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त
राहुल बिष्ट पुत्र शंकरी बिष्ट निवासी ग्राम मुल्टा जोशीमठ चमोली
उम्र 23 वर्ष।

बरामदगी
405 ग्राम चरस

error: Content is protected !!