उत्तरकाशी _ तेखला के पास अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share Now

 

नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा गत रात्रि में तेखला पुल तिराह से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति   को 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का नाम  विकास उप्पल पुत्र कोमल प्रकाश निवासी 147 तेखला उत्तरकाशी उम्र-42 वर्ष बताई जा रही है जिसे बरामद माल- 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 12,000 रु0) के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

 

error: Content is protected !!