स्मैक के साथ एक दबोचा

Share Now

श्रीनगर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने बुघानी रोड से 7.5 ग्राम स्मैक के साथ  एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया  आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर छात्रों को बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण कांत जोशी (22 वर्ष) पुत्र गणेश दत्त जोशी, निवासी ग्राम मुसमोला, पट्टी बड़ियारगढ़ कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पीएनबी बैंक के पास बुघाड़ी रोड से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक का आदी है। वह स्मैक को रामपुर, यूपी से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।  

error: Content is protected !!