गोलीकांड में एक घायल : रूडकी -कबूतरबाजी विवाद

Share Now

रुड़की

दो गुटों के बीच फायरिंग

गाली गलोज के बाद मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगो ने अपने समर्थन में कुछ बाहरी लोग बुलवा लिए,  फिर भी बात नहीं बनी तो आपसी विवाद में  फायर झोंक दिया | इस दौरान  बीच बचाव करने आये व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी | सुचना मिलने पर वाई पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और तीन नामजद के साथ तीन एनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है |

 मंगलौर क्षेत्र के बिझौली में कबूतरबाजी को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। बीच बचाव करने आये राहगीर के पैर में गोली लग गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बिझौली बाईपास पर कबूतर बाजी के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला कहासुनी से गाली गलौज तक पहुंचा तो एक पक्ष के लोगो ने फायरिंग शुरू करदी। बीच बचाव करने आये व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। पीड़ित नीचे गिर कर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर पर भर्ती कराया । ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू करदी है पुलिस ने तीन नामज़द लोगो के साथ दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया था ।

डी एस रावत (एस एस आई मंगलौर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!