गंगनहर में डूबा युवक : दुसरे दिन भी लाश का पता नहीं

Share Now

गंगनहर में युवक के डूबने से मचा हड़कंप जल पुलिस द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

बहादराबाद थाना क्षेत्र गंगनहर मे एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया | स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, मगर जल पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई

नजीबाबाद निवासी इस्लाम गंगनहर मे नहा रहा था मगर पानी का बहाव तेज होने के चलते इस्लाम पानी की लहरों के बीच समा गया वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी , मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जल पुलिस को मौके पर बुलाया और तत्काल  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया | फ़िलहाल अभी तक इस्लाम का कुछ पता नहीं चल सका है हरिद्वार जल पुलिस कर्मी ने बताया कि हम अपनी टीम और आधुनिक उपकरणों के साथ युवक की तलाश करने के लिए पहुंचे हैं|  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है 

प्रदीप रावत–हरिद्वार जल पुलिसकर्मी

गंग नहर में इस वक्त पानी का बहाव काफी तेज है जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पर सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं गंग नहर में नहा रहा इस्लाम इसी कारण गंग नहर में डूब गया जल पुलिस द्वारा तकरीबन 2 घंटे से रेस्क्यू अभियान चलाया गया है मगर अभी तक इस्लाम का कुछ पता नहीं चल सका है

error: Content is protected !!