ऑपरेशन प्रहारः एसएसपी दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर दून पुलिस एक और प्रहार

Share Now

देहरादून। भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा वृद्ध व्यक्ति की राजपुर रोड स्थित जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाकर करोड़ो रूपये में भूमि का सौदा किया गया था। 7ध्06ध्2026 को वादी बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट  सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली व  अशोक कुमार गुप्ता निवासी दिल्ली को धोखाधड़ी कर बेच दी तथा उसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए ले लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 108ध्26 धारारू 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसीध्पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांकरू 30ध्06ध्26 को पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपुर तिराहे के पास से धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त दीपक अग्रवाल व मान देवी को गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!