उत्तरकाशी -जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए , कृषि विभाग दे रहा सभी क्लस्टरों को सेनीटाइज किट ।

Share Now

कोरोनावायरस के दौर में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी क्लस्टर में सैनिटाइजिंग किट वितरित की जा रही है उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती ठंडी गांव में लीड रिसोर्स पर्सन ( एलआरपी) यसवीर सिंह राणा ने विभाग द्वारा दी गई किट को सामाजिक एकता परिवार के माध्यम से अपने क्लस्टर में वितरित किया गया।

उत्तरकाशी के मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी और कृषि अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में कुल 374 क्लस्टर हैं जिसमें से भटवाड़ी और डुंडा ब्लॉक में 128 क्लस्टर बनाए गए हैं । सरकार द्वारा इस बार जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर वाइज सैनिटाइजिंग किट वितरित की जा रही है उन्होंने बताया की जैविक खेती के प्रयोग का यह पहला वर्ष है 3 वर्ष बाद निकलने वाले बीजों के प्रमाणीकरण होने के बाद ही किसानों को अपने उत्पाद को जैविक होने का सर्टिफिकेट मिल सकेगा और उसी के अनुरूप उन्हें उसकी अच्छी कीमत भी मिल सकेगी

सामाजिक एकता परिवार ठण्डी के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिये कृषि विभाग द्वारा दी गई किट जिसमे साबुन, मास्क, सेंटीज़र ओर ग्लव्स मौजूद थे को ग्राम पंचायत ठण्डी में सदयसो द्वारा घर घर मे जा कर वितरित किया गया। जिसमें अध्य्क्ष महेंद्र सिंह, सचिव बुद्धि सिंह ,कोशाध्यक्ष यशवीर राणा संरक्षक अबल सिंह राणा सदस्य गजेन्द्र राणा सुरेन्द सिंह ,
दरमियान राणा , सोवेन्द्र सिंह, राकेश नेगी, विक्रम सिंह, उदय पंवार, टीकाराम सिंह, प्रवेश विष्ट प्रताप पंवार, सुरेश पंवार, हिकमत सिंह, भरत पंवार, रतन रावत, गुलाब राणा सूंदर सिंह राणा आदि मौजूद रहे साथ ही मालचंद राणा, सोवन पंवार ओर देव सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!