एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

Share Now

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चैहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले के दौरान ऑन द स्पॉट 53 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। साथ ही 149 युवाओं को द्वितीय  राउंड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 19 युवाओं का चयन दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी में हुआ है।
रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिसमे 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, बजाज कैपिटल तथा स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड  सहित विभिन्न कंपनियों के लिए 600 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर रोजगार के लिए ने अपनी रुचि दिखाई।
रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों से पहुंचे युवाओं ने भी अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त किए। वही टिहरी गढ़वाल से रोजगार मेले में आए  फारसराम भट्ट ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार पाने का बेहतर अवसर दिलाते है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक ही स्थान पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

error: Content is protected !!