मेरु रेबार की खबर पर अलर्ट हुआ पालिका प्रशासन – औली मार्ग पर जमे पाले को हटाया

Share Now

जोशीमठ नगर में मेरु रेबार की खबर का असर,,,,

जोशीमठ नगर क्षेत्र में एक बार फिर मेरु रेबार की खबर का बड़ा असर हुआ है, रविवार को मेरु रेबार पर जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर होटल स्लीपिंग ब्यूटी से आगे सड़कों पर पाला जमनें और पैदल मार्गो पर माइनस तापमाम से पानी जमने से औली जाने वाले पर्यटक वाहनों सहित राहगीरों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद पालिका प्रशासन फ़ौरन अलर्ट मोड में आ गया और आज ही पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्य वाही कर पालिका की JCB और दर्जनों पर्यावरण मित्रों अन्य कर्मियों द्वारा इन सभी जगहो से दोपहर तक कड़ी मशक्कत के बाद औली रोड की सड़क और पैदल मार्ग से पाला साफ कर मार्ग दूरस्थ कर दिया है,

error: Content is protected !!