पुलिस मुख्यालय से चमोली को मिला नया इंटरसेप्टर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियंत्रण

Share Now

जनपद पुलिस को सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु मिली नई इंटरसेप्टर गाड़ी।

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ


मंगलवार 4 अगस्त को पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जनपद चमोली पुलिस को एक नया इंटरसेप्टर वाहन दिया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उक्त इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त है जिसमें स्पीडोमीटर लगा हुआ हुआ है जिससे तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा,व एल्कोमीटर लगे होने के कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ सकेंगे,साथ ही इस वाहन में डे-नाईट कैमरे व कम्प्यूटराइज्ड स्क्रीन आदि उपकरण लगे हुए हैं, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।एवं नगर में सुदृढ यातायात व्यवस्था बनाये रखने में आसानी होगी।

error: Content is protected !!