पौडी – सतपुली के पास राशन से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर

Share Now

शनिवार की सुबह है पौड़ी जिले के लिए बुरी खबर लेकर आई जब राशन लिए हुए ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया ट्रक चालक के अलावा कोई और नहीं था भगवान सिंह पौडी

शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के पास राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया – बडोली तहसील- सतपुली के पास सतपुली एकेश्वर मोटर मार्ग पर सस्ते गल्ले का सामान (राशन) से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिसमें वाहन चालक रवि थापा पुत्र नेम बहादुर निवासी – गिंवई श्रोत, कोटद्वार को कुछ गंभीर चोटें आयी है ड्राइवर के साथ गाड़ी में कोई अन्य सवारी मौजूद नही थी वाहन चालक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी हॉस्पिटल सतपुली में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है।

error: Content is protected !!