पौड़ी _ विधान सभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूरी ने कंडोलिया मंदिर मे चढ़ाया घंटा

Share Now

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक रितु खंडूरी भूषण ने कंडोलिया ठाकुर के दरबार में टेका माथा, पूजा अर्चना कर मांगी अपनी विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली की कामना।

जनपद पौड़ी जिले कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने आज पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की। उनके द्वारा इस दौरान कंडोलिया ठाकुर से अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की गई । विधायक रितु खंडूरी ने कंडोलिया ठाकुर के मंदिर में मनौती स्वरूप घंटी भी चढ़ाई । इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक रितु भूषण खंडूरी का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में आज बतौर मुख्य अतिथि रितु भूषण खंडूरी ने प्रतिभाग किया ।

error: Content is protected !!