कोरोना को लेकर अब तक का सबसे बड़ा असरकारी स्लोगन ‘ जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही’ को आम लोगो के बीच लागू करने के लिए पौड़ी पुलिस ने एक नया फार्मूला निकाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारात की गाड़ियों को रोक कर विवाह की मंगल कामना के साथ जागरूकता का पाठ अपने अंदाज में पढ़ाया जा रहा है।|
भगवान सिंह पौड़ी
पौड़ी सतपुली: वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है वही शादी समारोह का सीजन भी चल रहा है ऐसे में पौड़ी सतपुली पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये एक अनोखा अभियान चलाया गया है, जिसके तहत आज पुलिस द्वारा पौड़ी कोटद्वार नेशनल हाईवे पर शादी समारोह के वाहनों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जहा पर पुलिस द्वारा दूल्हा दुल्हन को मास्क वितरित कर अपील की गयी की वो अपने शादी समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शादी में आने वाले सभी मेहमानों से मास्क पहनने व दो गज की दूरी बनाए रखने के लिये जागरूक करेंगे और साथ ही साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का भी पालन करें। जिससे कोरना संक्रमण से बचा जा सके।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया गया कि शादियों के सीजन को दृष्टिगत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
