चौबट्टाखाल में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की कांग्रेस को समर्थन की अपील!
जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही तीन तिगाडा काम बिगाड़ा से भाजपा सरकार की चुटकी ली । उन्होंने कहा कि 3 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने उज्याडु बैलों का साथ होने के बावजूद भी बत्तीस हजार युवाओ को रोजगार दिया,लेकिन भाजपा सरकार बत्तीस सौ बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दे पाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही अट्ठाईस हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने की उनकी कार्यशैली के बूते ही राष्ट्रपति भवन के मीनू में झंगोरे की खीर पहुंचीं, साथ ही मंडुवे को पूरे देश को पहचान मिली। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस सरकार में अट्ठारह पेंशन योजनाएं लागू की गई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बन्द कर दिया। प्रदेश में 2 माह बाद कांग्रेस की सरकार आते ही सभी पेंशन योजनाएं शुरू की जायेगी। साथ ही गांव को आबाद करने वालों के लिये कूड़ी बाड़ी पेंशन योजना को लागू किया जायेगा।
चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे राज्यपाल बिष्ट ने कहा है कि आज जनता वर्तमान सरकार के कार्यों से त्रस्त हो गई है और बदलाव करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में क्षेत्र में पांच पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई थी जिन योजनाओं को बंद करने का काम हो वर्तमान सरकार द्वारा किया गया। जिसका खामियाजा वर्तमान की भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना होगा। साथ ही जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दें सीमा सजवाण हरक सिंह सिंह रावत के बहुत करीबी माने जाते थे
