पौड़ी कोटद्वार रोड पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है । पांचों को नजदीकी स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा हैं।
मंगल वार सुबहएन एच 119 एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमे पांच लोगों को गंभीर चोटें आई , मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल अगोडा ले जाया गया लेकिन वहाँ पर कोई भी मेडिकल स्टाफ न मिलने से स्थानीय लोगो ने अस्पताल में रखे गए डिटोल ओर पट्टियों से ही घायलों को मरहम पट्टी की और घायलों को अस्पताल लेकर गए ।
नरेश रावत ग्रामसभा निसणी और विनोद नेगी ने बताया कि जब वे घायलों को अस्पताल ले गए यो अस्पताल में कोई भी कर्मचारी नही था जिसके कारण उन्होंने ही घायलों को मरहमपट्टी की उन्होंने मांग की की अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए कर्मी समय से अस्पताल में मौजूद नहीं होते जिससे मरीजो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
