पौड़ी : तीसरी लहर से लड़ने की तयारी में अस्पतालों के दौरे कर रहे विधायक

Share Now

विधायक पौड़ी मुकेश कोली कर रहे अस्पतालों का औचक निरीक्षण

कोरोना संकट की तीसरी लहर से पूर्व महामारी से लडने के लिए पौड़ी विधानसभा के युवा विधायक मुकेश कोली लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं।  निरीक्षण के दूसरे दिन आज क्षेत्रीय विधायक द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घण्डियाल, व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्जीखाल  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घण्डियाल पर अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन की व्यवस्था न होने पर संबंधित अधिकारियों को विधायक मुकेश कोली द्वारा दिशा निर्देश दे दिए ग‌ए है। विधायक द्वारा बताया गया की उनके द्वारा सभी स्वस्थ केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है तथा निरीक्षण के दौरान प्राप्त समस्याओं को उसी समय हल किए जाने के आदेश आधिकारियों को दिए जा चुके हैं। विधायक ने बताया की उनके द्वारा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयां, सेनेटाइजर, मास्क आदि आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है साथ ही आशा व पार्टी  कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर तक स्वस्थ्य सेवा संबंधित सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्वस्थ कर्मचारीयों के दिन रात की मेहनत को देखते हुए विधायक पौड़ी ने उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!