नायरघाटी के मलेठीसैंण में माता मंगला द्वारा ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान वृद्धाश्रम का लोकार्पण..
भगवान सिंह सतपुली
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली नयारघाटी में मलेठीसैंण में ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान द्वारा बनाये गए वृद्धाश्रम का आज माता मंगला द्वारा उद्घाटन किया गया,आपको बता दें कि सुन्दर सिंह चौहान एक सफल व्यवसायी भी है,उनका क्रेशर प्लांट,मशरूम प्लांट,होटल एवं एक निर्माणाधीन पैट्रोल पंप भी है,जिसके माध्यम से उन्होंने हज़ारों स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है और अब जिस तरह से उन्होंने यँहा वृद्धाश्रम भी बना दिया है,उससे उन्होंने समाजसेवा का भी एक बड़ा उदाहरण समाज के धनाढ्य लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है,पूरे गढ़वाल क्षेत्र में समस्त सुविधाओं से सुसज्जित यह अपनी तरह का पहला वृद्धाश्रम है,इस अवसर पर सुन्दर सिंह चौहान ने मिडिया को बताया कि उन्होंने बहुत सारे वृद्ध और लाचार लोगों को वृद्धावस्था में दर- दर भटकते देखा है और उनका संकल्प था कि वे उन बेसहारा लोगो को सहारा देंगे, आज उन्होंने इस संकल्प को पूरा कर लिया है,अब उन वृद्ध लोगों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है,यहाँ उनके लिए सारी सुविधायें उपलब्ध है,इस अवसर पर माता मंगला ने कहा कि हँस फॉउंडेशन इस वृद्धाश्रम को संचालित करने में हर सम्भव मदद उपलब्ध करवायेगा,इस समारोह में शिरकत करने पहुँचे आप प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने भी सुन्दर सिंह चौहान जी की तारीफ़ करते हुये कहा कि बेहद ग़रीबी हालात में सतपुली रोज़गार की तलाश मे पहुँचे,चौहान जी ने पहाड़ में जिस तरह से उन्नति कर बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों के लिये रोज़गार का सृजन किया है,वो प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में पिछले बीस सालों में रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही भाजपा और काँग्रेस की सरकारों के गालों पर करारा तमाचा है।
