उत्तरकाशी – त्योहारों सुरक्षित एवं सकुशल हो सम्पन्न – CLG मेम्बर्स से पुलिस की मीटिंग

Share Now

थाना मोरी पर ली गयी CLG मेम्बर्स की मीटिंग

भले ही covid वैक्सीन लगने के बाद खतरा कम हुआ है किंतु अभी पूरी तरह से टला नहीं है लिहाजा आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है | सोसल डिस्टेंस की बात हो अथवा नशे के विरुद्ध अभियान, बिना समाज के सहयोग के संभव नहीं | इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने सुदूर हिमाचल बॉर्डर से लगे मोरी में clg मेम्बर्स के साथ बैठक की

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियानों के क्रम में आज पहली मार्च को थाना मोरी पर थानाध्यक्ष मोरी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु CLG मेम्बर्स की मीटिंग ली गयी जिसमें पुलिस द्वारा उपस्थित CLG मेम्बर्स को आगमी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने व त्यौहार के दौरान पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। वर्तमान समय मे कोरोना महामारी के दृष्टिगत सभी को टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करने के साथ ही समाज को भी इस ओर जागरुक करने के संबंध में बताया गया साथ ही सभी को वर्तमान समय मे समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर रोकथाम हेतु प्रभावी सूचनातंत्र रखने व जागरूक करने, साइबर, महिला संबंधित व अन्य अपराधों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर अपराधों की रोकथाम के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां दी गयी।

error: Content is protected !!