शहरों में तांडव मचाने के बाद अब गाँवों में दिखने लगा कोरोना का कहर!
भगवान सिंह
पौड़ी जिले के विकास खंड पोखड़ा के मझगाँव में बत्तीस लोग कोरोना संक्रमित पाये गए है, जिसके बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर पूरे गाँव को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया है, सभी पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट करते हुए गांव में मेडिकल टीम तैनात की गई है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया गया है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजगांव में दो मई को विवाह समारोह सम्पन्न हुआ था, उसके बाद ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आने पर बारह मई को गांव में सत्तानबे लोगो की आरटीपीसीआर की सैंपलिंग की गई थी। जिसमें से बत्तीस लोग कोरोना संक्रमित पाये गए।
