पौड़ी : सड़क हादसे मे तीन की मौत दो घायल – शिक्षकों को लेकर जा रही थी कार

Share Now

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत दो घायल

स्थान गुमखाल्


राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर दुगड्डा – गुमखाल के बीच में एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में  3 लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया जहां पर उन्हें प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कोटद्वार रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवो को रेस्क्यू कर कोटद्वार मोर्चरी भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही  एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर फतेहपुर से 3 किलोमीटर आगे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक कार में 5 लोग सवार थे, जिसमे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। मृतको में  दो महिला एक पुरुष सामिल है। कार में सवार सभी शिक्षक थे। सभी शिक्षक सारी इटंर कालेज जा रहे थे।

घायल के नाम

1-अरुण कुमार पुत्र बाबूराम कौड़िया कोटद्वार उम्र30
2-जयवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह रतनपुर कोटद्वार उम्र 58

मृतक के नाम

1-बंदना भंडारी पत्नी वीरेंद्र सिंह मानपुर कोटद्वार  उम्र 36

2-पूनम रावत कोटद्वार  उम्र 42

3- दीपक चंद्र शाह उम्र 35 शिवपुर कोटद्वार

error: Content is protected !!