भालू ने किया महिला पर जानलेवा हमला :
पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के अंतर्गत लसेरा गांव में भालू ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया | महिला को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला की हालात को देखते उसको एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया|
भगवान सिंह
आपको बता दें पौड़ी गढ़वाल मंडल का मुख्यालय भी है और अभी 1 महीने पहले ही पौड़ी के जिला अस्पताल को उत्तराखंड सरकार ने पीपीपी मोड पर दे दिया था सरकार का यह बयान था पीपीपी मोड पर जाने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं एवं इलाज बेहतर हो सकेगा लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई है| आज भी पौड़ी का जिला अस्पताल महज एक रेफर सेंटर बन कर रह गया है | अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर क्यों सरकार ने इसे पीपीपी मोड पर दिया पीपीपी मोड पर जाने के बाद लगातार उत्तराखंड सरकार इसका विरोध झेल रही है और कल की घटना को लेकर यह साबित हो गया कि सरकार का यह फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है , अगर आप स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं कर पाते तो पहले जैसी व्यवस्था में क्या समस्या थी |
बहराल उत्तराखंड में लगातार वन्य जीवो द्वारा इस तरह की घटनाओं को लगातारअंजाम दिया जा रहा है जिस पर वन विभाग को और स्थानीय प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए और जो आगजनी की घटनाएं मई-जून में हुआ करती थी उनका जनवरी या फरवरी माह में होना कहीं ना कहीं वन माफियाओं की सक्रियता की तरफ इशारा कर रहा है बहराल अभी महिला का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहे हैं जहां जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
