पीसीसी अध्यक्ष ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद पिथौरागढ़ के घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे तथा चम्पावत जनपद के डांडामीनार-रीठा साहिब मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसों पर गहरा दुःख जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सड़क हादसो में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंनें कहा कि इन हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि राज्य में यात्रा सीजन चल रहा है तथा इस समय वाहनों के आवागमन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। करन महारा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से सड़क हादसों में मारे गये लोगों के परिजनों को उचित मुआबजा दिये जाने तथा घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। उन्होंने सडक हादसों में मारे गये लोगों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे मे मारे गये लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

error: Content is protected !!