मसूरी देहरादून रोड पर हो रहे निर्माण कार्यो के कारण लोग परेशान, लग रहा जाम

Share Now




मसूरी देहरादून मार्ग का चाौड़ीकरण का काम अभी भी गतिमान है पिछले 2 सालों से लगातार चल रहे चैड़ीकरण के काम को लेकर पहले ही लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पडा है। वर्तमान में कई जगह चैड़ीकरण का काम चल रहा है परंतु ठेकेदार की और अधिकारियों की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर ही निर्माण सामग्री के साथ मलवा को जमा किया गया है जिससे यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जाम में फंसना पड़ है जिससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि मसूरी के कई मोड़ो को चैड़ा किया गया था जिससे मसूरी में वोल्वो जैसी बसों का संचालन आराम से हो सके। परंतु अभी भी कुछ मोड़ों को ऐसे हैं जिनका चैड़ीकरण का काम किया जा रहा है परंतु उसमें अनियमितताएँ के साथ लापरवाही देखी जा रही है ठेकेदार द्वारा सड़क पर ही निर्माण सामग्री के साथ सड़क पर ही निर्माण सामग्री को तैयार किया जा रहा है जिससे कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की माने तो सड़क निर्माण का काम रात्रि को होना चाहिए या फिर निर्माण सामग्री को चाौड़ी जगह जमा किया जाना चाहिए जिससे कि लोगों को दिक्कत ना हो परंतु ना तो इस और संबंधित अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही प्रशासन। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जमा की गई निर्माण सामग्री और मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और ठेकेदार को हिदायत दी जाए कि वह कम मात्रा में सड़क पर निर्माण सामग्री को एकत्रित करें जिससे कि यातायात बाधित ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!