ऋषिकेश विधानसभा के लोग तय करेंगे कि अपना चुनावी घोषणा पत्र

Share Now

ऋषिकेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि हमारी ओर से जल्द ही जारी होगा आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा के नाम से ऋषिकेश का अपना घोषणापत्र जिसमें ऋषिकेश विधानसभा के लोग तय करेंगे कि ऋषिकेश की मूल भूत समस्याएँ जिनको आज तक घोषणापत्र से दूर रखा गया ।


रमोला ने बताया कि हमारी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर भी घोषणापत्र में प्रदेश के घोषणापत्र में आमजन से सुझाव माँगे हैं साथ ही हमने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान शुरू करने जा रहे हैं जिससे हम आम जनमानस से क्षेत्र हित में उनके सुझाव को अपने प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे।


हमने इस अभियान के तहत कृष्णानगर कॉलोनी में डोर टू डोर पहुँच कर आम जनमानस से संवाद स्थापित किया व उआनसे क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुऐ । रमोला ने बताया कि अपने क्षेत्र की आवाज़ को हमारी प्रतिज्ञा बनाने नेता लिये हमें सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, ईमेल के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित भेज सकते हैं ताकि हम उनकी ज़रूरी आवाज़ को अपने घोषणापत्र में सम्मिलित कर सकें ।
रमोला ने जानकारी दी कि जल्द ही इस कार्यक्रम का चार्ट जारी किया जायेगा ।

डोर टू डोर अभियान में बिजेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, बाबूराम, सुनील कुमार, रवि कुमार, जितेन्द्र, शीतल, रामरति देवी, सीमा देवी, रजनी देवी, रवीन्द्र, प्रीति , कुसुम, आकाश आदि शामिल थे ।

error: Content is protected !!