सीएम की फ्लीट के लिए लोगो को अनावश्यक न रोका जाय – मुख्यमंत्री धामी

Share Now

राजधनी कि व्यस्त सड़क पर कार लेकर निकलना किसी जंग जीतने जैसा हो गया है | खासकर ऑफिस जाने – आने के समय और स्कूल कि छुट्टी के समय लंबे जाम मे सरकते वाहनो के बीच बार बार घड़ी देखते लोग राजधानी मे बेवजह बढ़ती भीड़ और कम पड़ते संसाधनो को कोसते नजर आ ही आते है | सीएम ने लोगो कि दुखती रग को समझते हुए खुद की तरफ से इसमे एक अभिनव पहल कि है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार को निर्देश दिये कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो।  जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी  इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जाएं।

अक्सर जाम के चलते कभी बच्चो को स्कूल मे देरी हो जाती है किसी कि ट्रेन तो किसी कि फ्लाइट छुट जाती है तो किसी मरीज के अस्पताल पाहुचने के कीमती समय जाम मे ही खराब हो जाते है |

error: Content is protected !!