पंजाब मे एका कर लौटे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अपने प्रदेश मे कॉंग्रेस पार्टी मे एका नहीं कर सके उन्होने आपने बयान मे स्वीकार भी किया है कि सवाल पूरे नहीं हुए और सवाल रहना भी लाज़मी है | एक तरफ नेता प्रतिपक्ष की गद्दी संभालने से पहले प्रीतम सिंह अपने चहतों को रेवड़ी कि तरह संगठन के पद बाँट गए और फिर उन्ही कार्यकर्ताओ के बीच सम्मानित होकर खुद के पक्ष मे नारेबाजी करा चुके हो, वही हरदा के पक्ष मे खड़े गुट ने भी उनके स्वागत सम्मान के मौके पर उन्हे सीएम का प्रबल दावेदार स्वीकार किया और इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति भी हरीश रावत के पक्ष मे ही दिखाई दी |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 24 अकबर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री एआईसीसी महासचिव हरीश रावत को उत्तराखंड चुनाव समिति का अध्यक्ष और गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान मौजूद उत्तराखंड के नए पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत की तारीफ करते हुए कहा कि ये दुखद है कि कॉंग्रेस चुनाव हार गयी किन्तु ये सुखद है कि लोगो को अभी भी भरोसा हरीश रावत पर ही है | इसके बाद नारे लगे हमार सीएम कैसा हो हराइश रावत जैसा हो |
सभा में प्रमुख आंदोलनकारी और कार्यक्रम के आयोजक श्री #अनिल पंत #मनमोहन शाह #हरिपाल रावत #देव सिंह रावत #उमा जोशी #जय शुक्ला जी #रामेश्वर गोस्वामी #गोपाल रावत #रामप्रसाद भदोला #करण बुटोला #चंदन अधिकारी #राजेश्वर पैन्यूली #पुष्पा घूधतियाल के अलावा बड़ी संख्या में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद जो राज्य की विकास के लिए राजधानी #गैरसैण ,#मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा और आंदोलनकारियों के #चिन्हीकरण , का जो कार्य अधूरा रह गया है उस कार्य को को पूरा करने के संकल्प के साथ ही दोलनकारियों ने श्री हरीश रावत को बधाई दी ।
