मंत्री के साथ आए लोगो ने ऋषिकेश – कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन का काम ठप्प कराया

Share Now

ऋषिकेश – कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगो के जमीन का अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | रेलवे विकास निगम से कई दौर की बातचीत के बाद भी निगम के व्यवहार मे फर्क नहीं आया | जिसके बाद स्थानीय कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व देव प्रयाग विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री , मंत्री प्रसाद नेथानी के नेतृत्व मे एक महीने की चेतावनी देने के बाद परियोजना का काम ठप्प करवा दिया

रेलवे प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा पिछले 1 महीने से अल्टीमेटम देने के बाद भी जब नहीं माना रेलवे प्रशासन एवं शासन तो आज रेलवे का कार्य हजारों की संख्या में जिला अध्यक्ष देवप्रयाग नरेंद्र नगर हिमांशु बिजलवान एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी के नेतृत्व में परियोजना का कार्य प्रभावितों के हाथों के लिए बंद किया जब तक परियोजना में प्रभावित लोगों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक परियोजना का कार्य बंद
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति नगर रघुवीर भंडारी प्रदेश सचिव सेवादल राकेश बिष्ट जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह अस्वाल के साथ-साथ पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र राणा सानिया प्रधान प्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!