पिथोरागढ़ : अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो डीजल 80 पेट्रोल 100 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Share Now

देश में बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने धारचूला नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि और पुतला दहन किया

कांग्रसियो ने अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो  डीजल 80 पेट्रोल 100  जैसी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा गांधी चौक में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका।

ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी लेकिन देश में बढ़ती महंगाई तथा तेजी से सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके देश को गर्त में धकेल रहे हैं | उन्होंने कहा कि मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बने थे और देश बेच कर सत्ता से बेदखल होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने कहा कि देश में जिस गति से डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रहे हैं जिससे स्पष्ट हो रहा है की जनता का वोट पाकर सत्ता में आए लोग जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं उन्होंने डबल इंजन की सरकार को पूरी तरह से फेल बताया।—-कांग्रेस नेत्री अर्चना गुंज्याल ने  कहा कि कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने पर हाय तौबा मचाने वाली बीजेपी आज भूल चुकी है कि आम ग्रहणी को घर चलाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है बढ़ती महंगाई ने परिवारों की कमर तोड़ दी है उन्होंने कहा कि जनता ऐसी सरकार को जरूर सबक सिखाएगी

error: Content is protected !!